विदिशा नगर: मिर्जापुर के नजदीक स्कूटी से जा रहे बहन भाई के सामने अचानक आया पैदल यात्री, मेडिकल कॉलेज में तीनों घायल भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर के नजदीक आज एक सड़क हादसा हो गया। जहां पर ओलंपस स्कूल में प्रैक्टिकल देने जा रहे कक्षा 10 के कुशाग्र श्रीवास्तव और कक्षा 12 की छात्रा उनकी बहन वैष्णवी श्रीवास्तव का दोपहिया वाहन मिर्जापुर के नजदीक अचानक सामने आए एक पैदल यात्री की वजह से दुर्घटना का शिकार हो गया।