विदिशा नगर: गुरूवार को खाद्य एवं औषधि विभाग के संभागीय उडनदस्ते ने कई दुकानो पर की जांच लिए सेम्पल,कार्यवाही जारी,खुले तेल जप्त
खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा संभाग स्तरीय उड़नदस्ता बनाकर खाद्य सामग्री की जांच की जा रही है। गुरुवार को इस दल ने विदिशा शहर के विभिन्न दुकानों और खाद्य सामग्री का वितरण करने वाली दुकानों पर जांच की। स्वर्णकार कॉलोनी स्थित खुले तेल का विक्रय करने वाली दुकान पर जांच की गई। तेल को जप्त भी किया गया। बुधवार को गंजबासौदा में की गई थी कार्यवाही।