विदिशा नगर: बेतवा किनारे मिले आधार मामले मे गुरूवार को डाकविभाग ने अपनी जांच के बाद दोषियो पर कानूनी कार्यवाही करने CSPको दिया आवेदन
पिछले दिनों बेतवा नदी के किनारे बड़ी संख्या में आधार कार्ड और बैंक संबंधित दस्तावेजों के साथ अन्य दस्तावेज जो हितग्राहियों को भेजे जाने थे। वह लावारिस पड़े हुए थे। डाक विभाग ने अपनी विभागीय जांच के बाद गुरुवार को सीएसपी को एक आवेदन देते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग की थी। सीएसपी ने आवेदन की पुष्टि की और जांच करने की बात कही।