विदिशा नगर: 8 माह से नगर पालिका के ठेकेदारों का 6-7 करोड रुपए का भुगतान न होने पर गुरूवार दोपहर ठेकेदारों ने शहर में निकाला जुलूस
विदिशा नगर पालिका में निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों को पिछले 8 महीना से भुगतान नहीं हुआ। उनका लगभग 6 से 7 करोड रुपए बकाया है। नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष से भी मुलाकात के बाद असर नहीं हुआ। सीएमओ धीरज शर्मा पर गंभीर आरोप ठेकेदारों द्वारा लगाए गए। बताया गया कि बेगमगंज में लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते उन्हें पूर्व सीएम ने सस्पेंड भी किया था।