कहरा: सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला मे एक महिला ने गले मे फंदे लगाकर की आत्महत्या, पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज जुटी जांच मे।
सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला वार्ड 38 में एक महिला ने पंखे में दुपट्टा बांधकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की छानबीन में जुड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका की पहचान अरविंद कुमार चौधरी की पत्नी सरिता कुमारी के रूप में हुई है।