कहरा: सलखुआ थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने की मारपीट 1जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती।
सलखुआ थाना क्षेत्र के खजुराहा गांव वार्ड 16 में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के लोगों ने जमकर मारपीट किया है। जिस मारपीट में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। जख्मी का नाम श्याम यादव बताया जा रहा है। इस मामले में जख्मी ने 6 लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।