पाटन: ग्राम कटरा बेलखेडा में 32 वर्षीय युवक का संदिग्ध शव मिला, पाटन पुलिस कर रही है जांच
Patan, Jabalpur | May 15, 2026 पाटन के ग्राम कटरा बेलखेडा में शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध की हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई।बताया जाता है कि वह धमनी गांव का रहने वाला जीवन सिंह लोधी है जो कि अपनी पत्नी का इलाज कराने ग्राम कटरा बेल खेड़ा आया था और उसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा था एक खेत के किनारे उसकी लाश मिली है पाटन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।