लखीसराय: लखीसराय वायपास पर उत्पाद पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो स्कूटी सवारों को किया गिरफ्तार
शुक्रवार अपराह्न 3:25 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय वायपास से 1.5 L विदेशी शराब के साथ स्कूटी सवार 2 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.पुलिस ने लखीसराय इंग्लिश मोहल्ला के रहने वाले स्वर्गीय रामबरण साव के पुत्र बबलू कुमार एवं लोदिया बालूपर के रहने वाले संजय मंडल के पुत्र नवलेश कुमार को गिरफ्तार किया है.