देहरादून: तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधिमंडल पुलिस मुख्यालय देहरादून पहुंचा, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उत्तराखंड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत और ब्रह्मकपाल तीर्थ पुरोहित महापंचायत समिति की ओर से अलग-अलग ज्ञापन पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड को प्रेषित किया गया है जिसमें उर्वशी रौतेला के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की गई है..तीर्थ पुरोहितों ने फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बदरीनाथ धाम के पास उर्वशी मंदिर के संबंध में दिए बयान पर गहरी नाराजगी भी जताई है।