चम्बा: जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा बोले- चुनाव को लेकर रेंडमाइजेशन के बाद स्ट्रांग रूम में रख दी गई हैं मशीनें
Chamba, Chamba | May 6, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सोमवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला चम्बा की ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रेंडमाइजेशन के बाद संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में स्थापित स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। इस पूरी प्रक्रिया विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंजाम दिया गया है।