चम्बा: हिम करियर एक्सपो कार्यक्रम का ऐतिहासिक चौगान में हुआ आगाज
Chamba, Chamba | May 6, 2024 हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशन काला अंब द्वारा चम्बा से हिम करियर एक्सपो कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है। कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह सोमवार को ऐतिहासिक चौगान नंबर दो में आयोजित किया गया। समारोह में जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय की यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्लाह इन्फोटेक चम्बा की प्रभारी अर्चना प्लाह विशेष अतिथि रहीं।