चम्बा: 103 मामलों में पुलिस ने पकड़ी 6800 लीटर शराब और 2500 लीटर लाहन, एसपी चम्बा ने सांझा किए आंकड़े
Chamba, Chamba | May 6, 2024 एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने सोमवार को जिला मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद मादक द्रव्य अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। 2019 के लोकसभा निर्वाचन की तुलना में इस बार लगभग 160 प्रतिशत अधिक मामले आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए हैं।