चम्बा: ढकोग से बन्नी के लिए दिन में दो घंटे वाहनों की आवाजाही पर रोक, उपायुक्त ने लोगों से मांगा सहयोग
Chamba, Chamba | May 6, 2024 जिला चम्बा के ढकोग- बन्नी मार्ग पर प्रशासन द्वारा वाहनों की आवाजाही पर रोजाना दो घंटे के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध 30 मई तक लागू रहेगा। यह जानकारी सोमवार को उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए दी। इसको लेकर बाकायदा आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने सभी वाहन चालकों व स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की है।