चम्बा: चम्बा शहर में पार्किंग की समस्या से लोगों को दिलवाई जाए निजात, चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में गूंजी मांग
Chamba, Chamba | May 6, 2024 चम्बा वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक सोमवार को जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश गोस्वामी ने की। बैठक में चम्बा शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान शहर की पार्किग समस्या के समाधान को लेकर प्रमुखता से आवाज बुलंद की गई।