धनौरा: मंडी धनोरा के गांव फतेहुल्लापुर में तेंदुए की दहशत बरकरार, बछड़े पर किया हमला
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव फतेहुल्लापुर में तेंदुए की दहशत लगातार बनी हुई है। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे तेंदुए ने गांव निवासी अनिल पुत्र महावीर सिंह के बछड़े पर हमला कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली।