पंचदेवरी: सोहनरिया गांव में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, रोपनी के दौरान हुआ हादसा. परिजनों मे मचा कोहराम।
कटेया थाना क्षेत्र के सोहनरिया गांव में करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदलाल ठाकुर के पुत्र ऋषिकेश ठाकुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि धान की रोपनी के लिए खेत में सिंचाई के दौरान वह बिजली से चलने वाली मोटर को बंद करने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले