चरखारी: चरखारी के अस्थौन रोड पर मिशन स्कूल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
हमीरपु के मुस्कुरा कस्बा निवासी 20 वर्षीय नरेंद्र पुत्र गया प्रसाद बाइक में सवार होकर अपनी बहन के घर ग्राम अस्थौन गांव जा रहा था। तभी अस्थौन रोड पर मिशन स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।