मंदसौर: मेडिकल कॉलेज में पहली बार नाक की ट्रॉमा सर्जरी सफल, मरीज को मिला नया जीवन
मंदसौर। सुंदरलाल पटवा शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं इंदिरा गांधी चिकित्सालय मंदसौर ने चिकित्सा क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए नाक की ट्रॉमा सर्जरी की सफल शुरुआत की है। ईएनटी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कश्मीरा कुमावत, सीनियर रेसिडेंट डॉ. जिज्ञासा बारोड़ एवं डॉ. हिमांशु परमार की टीम ने 22 वर्षीय युवक की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की।