ईसागढ़: बीजासन माता मन्दिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, चुनरी लेकर पहुंच रहे श्रद्धालु
बीजासन माता मन्दिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चुनरी यात्रा लेकर माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। बुधवार को भी सुबह से देर शाम 7 बजे तक श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आये भक्तों ने माता के दर्शन कर चुनरी अर्पित की।