विधानसभा सत्र के दौरा बुधवार को 11 बजे सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार 'बापू' ने अपने क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार पर सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने जिले की तुलना 'उड़ता पंजाब' से करते हुए कहा कि आगर-मालवा 'उड़ता आगर' बनता जा रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य और परिवारों की शांति खतरे में है। जिले में नशे का जाल फैल चुका है।