संग्रामपुर: संग्रामपुर एवं धौरी में कांवरियों की सेवा में जुटा बैगिंग इंडिया लिमिटेड परिवार
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला अब समापन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा का सिलसिला जारी है। सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 से 109 किलोमीटर लंबी कांवरिया यात्रा आपसी सहयोग, अटूट आस्था और समर्पण का अनूठा संगम बनी हुई है। जाति, धर्म और परिचय की सीमाओं से परे लोग कांवरियों की मदद में जुटे हैं।