बेगूसराय: मटिहानी पुलिस ने 523 ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
मटिहानी थाना की पुलिस ने 523 ग्राम गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.