नवाबगंज: बाराबंकी के कांग्रेस सांसद ने कथित राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सरकार पर किया बड़ा हमला, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में सरकार लीपापोती कर रही है। तनुज पुनिया ने कहा कि कथित चोरी के मामले में केवल कुछ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि चंपत राय और अनिल मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।