गोवर्धन: गोवर्धन परिक्रमा के दौरान 61 वर्षीय महिला लापता, परिवार में मचा हड़कंप, पुलिस ने जांच तेज की
मामला गोवर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राधाकुंड परिक्रमा मार्ग का है, जहां चंडीगढ़ से अपने परिवार के साथ धार्मिक परिक्रमा करने आई 61 वर्षीय महिला स्नेहालता गोयल अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। घटना के बाद से परिवार में हड़कंप मच गया है और परिजन बेहद परेशान हैं।