कोण्डागांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य जारी है। अब तक जिले के 67 समितियों के उपार्जन केन्द्रों में से 26 केन्द्रों में 12 हजार 369 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के किसान अपना धान बेचने के लिए मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन कटा सकते हैं साथ ही समितियों के माध्यम से भी टोकन जारी किया जा रहा है।