मुगलसराय: कैलाशपूरी में आबकारी नियमों की धज्जियां, तय समय से पहले खुल रहा शराब का ठेका
मुगलसराय क्षेत्र के कैलाशपुरी में एक देसी शराब ठेका तय समय से पहले खुलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह से ही बिक्री शुरू हो जाती है, जिससे माहौल प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है वही आज रविवार दोपहर 01 बजे को सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।