लखीमपुर खीरी। गुरु नानक जयंती पर शहर में गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आकर्षक झांकियों, भजन-कीर्तन और गुरु वाणी से शहर भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रेम, सेवा, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया।