मुरैना नगर: रेत माफिया द्वारा वन रक्षक को कुचलने के मामले में कैंडल मार्च, शहीद संग्रहालय में दी श्रद्धांजलि
मुरैना में वन रक्षक हरिकेश गुर्जर की हत्या के विरोध में आज शनिवार शाम वनकर्मियों ने कैंडिल मार्च निकाला।पुलिस लाइन से शुरू हुआ मार्च शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय तक पहुंचा। यहां सभी ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन धारण कर आत्मशांति की प्रार्थना की। घटना को लेकर वनकर्मियों में आक्रोश भी देखा गया।