भीलवाड़ा: राधे नगर में गहराया पेयजल संकट, 200 से अधिक परिवार एक हैंडपंप के सहारे घंटों कतार में खड़े होकर पानी भरने को मजबूर
शहर की राधे नगर कॉलोनी इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। क्षेत्र के 200 से अधिक परिवार महज एक हैंडपंप के सहारे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग भी बढ़ गई है, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को घंटों कतार में लगकर पानी भरना पड़ रहा है।