बिजावर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ चिता आंदोलन में बड़ी कार्रवाई, अमित भटनागर समेत कई आंदोलनकारी गिरफ्तार
केन-बेतवा लिंक में कथित भ्रष्टाचार और कानूनी उल्लंघन के आरोपों को लेकर जारी चिता आंदोलन के 17वें दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार सुबह करीब 5 बजे भारी पुलिस बल ने आंदोलन स्थल से आंदोलन के नेतृत्वकर्ता अमित भटनागर समेत कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। अमित भटनागर पिछले 14 दिनों से आमरण अनशन पर थे। आंदोलनकारी दिव्या अहिरवार ने वीडियो जारी किया