सिरसागंज: अरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, वांछित आरोपी को तमंचे सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के अरांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कई मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कस्बा अरांव से अभियुक्त दिनेश उर्फ दयाशंकर पुत्र सार्जेंट सिंह को दबोच लिया।