आज़मगढ़: कोठरा गांव में बाइक अनियंत्रित होने से सवार महिला गिरकर हुई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
थाना अहरौला क्षेत्र के कोठरा गांव के निवासी सत्य प्रकाश पांडे ने बताया कि उनकी माँ विमला पांडे और भांजा गोलू चौबे बाइक से गोपालगंज बाजार से नवरात्र का कपड़ा लेकर घर वापस आ रहे थे। इस दौरान कोठरा गांव में किसी कारण से बाइक अनियंत्रित हो गई। चलती बाइक से विमला पांडे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई | जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया |