आज़मगढ़: सम्मोपुर मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
रानी की सराय थाना क्षेत्र के गांव टुडीपुर ऊंचा गांव क्षेत्र के निवासी प्रकाश यादव की पत्नी शारदा हॉस्पिटल में भर्ती थी | जिनको खाना लेकर प्रकाश अपने साढू के लड़के शुभम के साथ बाइक से जा रहे थे | जैसे ही सम्मोपुर के पास गाड़ी को सम्मोपुर मोड़ से घुमाया कि अर्टिगा की चपेट में आने से प्रकाश यादव और शुभम यादव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए |