आज़मगढ़: करनपुर नहर पुलिया के पास से चोरी गये मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस के साथ 02 अभियुक्त किए गए गिरफ्तार
बुधवार को SI बेचू प्रसाद यादव मय हमराह द्वारा शुभम सिंह पुत्र धर्मेन्द्र निवासी गम्भीरवन थाना जहानागंज उम्र 22 वर्ष, मुकेश सिंह पुत्र बाबूराम सिंह निवासी दयालपुर गम्भीरवन थाना जहानागंज उम्र 20 वर्ष को चोरी गये मोबाइल व अवैध असलहा कारतूस संग करनपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर मनोज निवासी अकबेलपुर की गिरी मोबाइल को उठा ले जाने का आरोप था।