काको: जलालपुर में किसान चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई कृषि योजनाओं की जानकारी
Kako, Jehanabad | Jun 13, 2026 काको प्रखंड की बढ़ौना पंचायत अंतर्गत जलालपुर गांव में शनिवार को कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि कोर्डिनेटर पंकज कुमार, किसान सलाहकार अनिल कुमार, वार्ड सदस्य मूनर भारती, पूर्व वार्ड सदस्य सुषमा कुमारी, मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार दास सहित बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।