कमिश्नरेट कानपुर नगर की स्वाट टीम (अपराध शाखा) ने कॉपीराइट उल्लंघन कर बेची जा रही नकली (डुप्लीकेट) प्रीमियम सिगरेट के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए लगभग ₹8 लाख मूल्य की नकली सिगरेट बरामद की है। कार्रवाई में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों द्वारा कम कीमत पर नकली सिगरेट खरीदकर अधिक दाम पर बेचकर अवैध लाभ कमाने की बात सामने आई है। दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
@Uppolice
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 1, 2026