बहेड़ी: नगर के शाहगढ़ में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट कर कराया गया गर्भपात, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी के शाहगढ़ निवासी की पीड़िता के मुताबिक मोहल्ले के ही रहने वाले आसिफ पुत्र मोहम्मद तस्लीम के साथ 30 अप्रैल 2024 को उसका निकाह हुआ था दोनों ने प्रेम विवाह किया था । इसलिए शुरू से ही पीड़िता के ससुराल वाले उससे खुश नहीं थे और दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करते रहते थे पीड़िता अपना घर बनाए रखने को सब सहती रही इस बीच वह मो आसिफ के संसर्ग से गर्भवती हो गई।