लैलूंगा: शहीद परिवारों की देखभाल भी हमारी जिम्मेदारी है: एसएसपी शशि मोहन सिंह
पुलिस स्मृति दिवस पर रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ उनके परिवारों की समस्याओं का निराकरण करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने शहीद परिवारों से आत्मीय चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।