पकड़ी दयाल: बखरी बाजार में गैस कालाबाजारी की सूचना पर की गई छापेमारी, तीन सिलेंडर बरामद
प्रखंड के बखरी बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान में गैस कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन ने छापेमारी कर जांच की। पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी के निर्देश पर बीसीओ शंकर कुमार ने पुलिस बल के साथ दुकान की जांच की। बताया जाता है कि एसडीओ को गुप्त सूचना मिली थी कि बखरी बाजार स्थित अशोक हार्डवेयर दुकान से अवैध रूप से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है।