मेदिनीनगर (डालटनगंज): ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर पलामू पुलिस अलर्ट, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई
ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर पलामू पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने से बचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस की साइबर सेल द्वारा सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पोस्ट सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म