बिलासपुर: थाना बिलासपुर क्षेत्र से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार को दर्ज इस मामले की जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर पॉक्सो (POCSO) एक्ट और बीएनएस की संगीन धाराएं बढ़ाई गई थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध जारी अभियान के तहत, पुलिस टीम ने शुक्रवार को