घाघरा: हेठ आदर नवाडीह मोड के समीप घर से अज्ञात चोरों ने 2 खस्सी, 1 बकरी चुराई; पीड़ित ने दी जानकारी
Ghaghra, Gumla | Jul 28, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के हेठ आदर नवाडीह मोड के समीप स्थित सुखदेव उरांव के घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो खस्सी और एक बकरी की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित सुखदेव ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि रात्रि में बकरी के चिल्लाने की आवाज के बाद जब वह बाहर निकले तब सभी चोर भाग रहे थे।