बांका: बांका में जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
Banka, Banka | May 20, 2026 बांका में जन सुराज संगठन द्वारा बुधवार की दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें जिला अध्यक्ष दीनबंधु ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार के छह महीने पूरे होने के बावजूद जनता से किए गए कई अहम वादे अब तक अधूरे हैं।