गुना नगर: इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत, विधायक जयवर्धन ने कहा- इंदौर का नाम कलंकित हुआ
इंदौर में दूषित पानी से लोगों की मौत मामले पर 7 जनवरी दोपहर को गुना में विधायक जयवर्धन सिंह ने सरकार से पूछा, भागीरथपुरा पाइपलाइन का बजट आ चुका था फिर पेंडिंग क्यों रही। इतनी बड़ी घटना पर महापौर या किसी जनप्रतिनिधि ने इस्तीफा नही दिया, जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार नही है, 20 लोगों की मौत हो गई। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का नाम कलंकित कर दिया है।