गुना नगर: पीजी कॉलेज में टॉयलेट चोक होने से गर्ल्स कॉमन रूम बंद, छात्र संगठन डीएसओ ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन
गुना शासकीय पीजी कॉलेज में 1 महीने से गर्ल्स कॉमन रूम बंद है। 7 जनवरी को छात्र संगठन डीएसओ ने प्राचार्य बीके तिवारी को ज्ञापन दिया है। आरोप लगाया टॉयलेट चौक होने का हवाला देकर गर्ल्स कॉमन रूम बंद कर दिया लड़कियों को बैठने जगह नहीं है। वहीं दूसरी समस्या एक पेपर एक ही दिन में एक साथ रख लिया गया है, छात्र एक साथ दो पेपर कैसे देंगे इसको लेकर भी ज्ञापन दिया है।