गुना नगर: नई सड़क पर नगर पालिका की चाइनीस मांझे पर कार्रवाई, दुकानों और मकानों से मांझा व मशीनें जब्त
गुना नई सड़क पर नगर पालिका टीम ने 7 जनवरी को चाइनीस मांझा पर बड़ी कार्यवाही की। दुकानों और मकान का निरीक्षण कर बड़ी मात्रा में चाइनीस मांझा और मशीन जप्त की है। प्रभारी सीएमओ और डिप्टी कलेक्टर मंजूषा खत्री ने कहा, गुना में एक व्यक्ति की चलती बाइक पर चाइनीस मांझा से गर्दन कटी। चाइनीस मांझा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा है। बेचने बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही होगी।