शाजापुर: शाजापुर में भाईदूज पर कायस्थ समाज ने की कलम-दवात की पूजा
भाईदूज के मौके पर रविवार को कायस्थ समाज के लोगों द्वारा घरों में कलम दवात की पूजा की गई। पूजन कार्यक्रम में घर के बड़ों से लेकर बच्चों तक ने भागीदारी की। विधि विधान पूजन अर्चन करने के साथ आरती की गई। कायस्थ समाज के अनुराग श्रीवास्तव ने रविवार शाम छह बजे बताया कि कायस्थ समाज द्वारा परंपरा अनुसार भाईदूज के मौके पर घरों में कमल दवात का पूजन किया।