शाजापुर: शाजापुर में कायस्थ समाज धर्मशाला में भगवान चित्रगुप्त की पूजा
रविवार शाम पांच बजे शाजापुर में कायस्थ समाज धर्मशाला में कायस्थ समाजजनों द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना समाजजनों द्वारा की गई। इस मौके पर धर्मशाला में स्थित चित्रगुप्त जी के मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई। समाजजनों द्वारा सामूहिक पूजन करने के बाद महाआरती की गई।