Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
btvnewsbharat
दिल्ली जंतर-मंतर पर लड़की ने दिल्ली पुलिस की निकाल कर फेक दी टोपी #DalitWomen #DalitLivesMatter #DalitEmpowerment #UPNews #UpdateNews #DelhiNews #DelhiPolice
Hardoi, Hardoi
| Oct 6, 2026
#dalitwomen
#dalitlivesmatter
#dalitempowerment
#upnews
#updatenews
#delhinews
#delhipolice
MORE NEWS
बहुजन शेरनी नेहा बोरा ने सरकार की करदी नीदें हराम दिल्ली जंतर-मंतर पर लगातार कर रही सरकार के खिलाफ विराध प्रदर्शन #NewsUpdate #DelhiPolice #DelhiNews #PoliticalNews #UttarPradeshNews
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
*मुरादाबाद के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की जेब पर डाका!* *मुरादाबाद।* शहर के निजी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं को कई गुना महंगे दाम पर बेचा जा रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में बड़ा खुलासा हुआ है - जो इंजेक्शन बाजार में सिर्फ *300 रुपये* का है, उसी को अस्पताल वाले मरीजों को *3200 रुपये* में दे रहे हैं। यानी 10 गुना ज्यादा! सिर्फ यही नहीं, हार्ट अटैक में दिया जाने वाला *टेनेक्टेप्लेस इंजेक्शन* जो थोक में 12,000 रुपये का है, उसे निजी अस्पताल 35 से 40 हजार रुपये में बेच रहे हैं। सबसे ज्यादा लूट डायलिसिस वाले मरीजों के साथ हो रही है। मरीजों को हर हफ्ते इंजेक्शन लगाना पड़ता है, और मजबूरी का फायदा उठाकर अस्पताल एमआरपी से भी ज्यादा वसूल रहे हैं। कंपनी बदलते ही दवा की कीमत 2.1 गुना तक बढ़ा दी जाती है।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
स्कूल के बस्ते में ओयो का सिलेबस! घर से निकलीं 'डॉक्टर-इंजीनियर' बनने, रास्ते में ही भटक गई क्लास खुर्जा (बुलंदशहर): घर वाले सोच रहे थे कि उनकी लाडलियाँ स्कूल पहुँचकर देश का भविष्य सँवार रही हैं, लेकिन यहाँ तो पढ़ाई का 'चैप्टर' ही अलग चल रहा था! खुर्जा के एक ओयो (OYO) होटल में जब पुलिस ने अचानक दबिश दी, तो अंदर का नज़ारा देखकर पुलिस भी भौचक्की रह गई। बस्ता कंधे पर टांगकर स्कूल के लिए निकलीं युवतियाँ सीधे होटल के कमरे में 'स्पेशल क्लास' ले रही थीं। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने मौके से तीन युवक-युवतियों को रंगे हाथों धर दबोचा। जैसे ही पुलिस की गाड़ियाँ होटल के बाहर रुकीं, होटल संचालक और आशिक मिज़ाजों के पसीने छूट गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर सीधा थाने पहुँचाया और उनके परिजनों को फोन घुमा दिया। अब घर वालों के होश उड़े हुए हैं कि जो बच्चे डॉक्टर-इंजीनियर बनने गए थे, वे रास्ते में कौन सा 'कोर्स' कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस ने होटल मालिक की भी अच्छी-खासी क्लास लगा दी है और बिना आईडी के रूम देने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
#काशीराम कॉलोनी की बदहाली पर सपा नेता ने उठाए सवाल #जलभराव, गंदगी और जर्जर इमारतों से परेशान बाशिंदे; रामज्ञान गुप्ता बोले—कागजों में विकास, धरातल पर बदहाली #हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी इन दिनों बदहाली की तस्वीर बनी हुई है। कॉलोनी में जगह-जगह जलभराव, कीचड़, गंदगी और कूड़े के ढेर लगे होने से स्थानीय लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी और जलभराव के कारण उठ रही दुर्गंध ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं कॉलोनी की कई इमारतों के जर्जर होने का दावा करते हुए स्थानीय स्तर पर हादसे की आशंका जताई जा रही है। #सोमवार को सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने काशीराम कॉलोनी पहुंचकर बाशिंदों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर कॉलोनी के हालात का जायजा लेते हुए जलनिकासी, साफ-सफाई और जर्जर भवनों की स्थिति को लेकर चिंता जताई। स्थानीय लोगों ने समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई। सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने आरोप लगाया कि कॉलोनी की मूलभूत समस्याओं की ओर जिम्मेदार अधिकारियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। उनका कहना है कि यदि जर्जर भवनों या जलभराव के चलते कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और प्रशासन की होगी। उन्होंने तत्काल निरीक्षण कराकर जर्जर भवनों की स्थिति का आकलन कराने तथा जलनिकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। #उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के विकास के दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। किसान, छात्र, नौजवान और व्यापारी समेत आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव के मूड में है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है। #काशीराम कॉलोनी की तस्वीर ने एक बार फिर शहरी गरीब बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस स्थिति का संज्ञान लेकर कब तक जलभराव, गंदगी और जर्जर भवनों की समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाते हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
***नगर निगम के विकास में विधवा हुआ रोड़वेज बस अड्डा,प्राईवेट अड्डा पर छाई खुशहाली*** --बैसे भी नगर की दशा खराब थी लेकिन जब से नगर निगम वना तब से दुर्दशा और हो गई है शाहजहांपुर नगर निगम के विकास में विधवा हुआ रोड़वेज बस अड्डा प्राईवेट अड्डा पर खुशहाली पूर्ण रूप से बरकरार है। शाहजहांपुर की राजनीति इतनी गिर चुकी गई है कि सरकार और सरकारी महकमा नाकारा साबित हो रहा है। जबकि सरकार को भले ही चूना लग जाये पर प्राईवेट कार्यों में खुशहाली के पंख लगे रहे। बहीं नगर निगम द्वारा हो रहे विकास के कारण रोड़वेज बस अड्डा आजकल बिल्कुल बंद चल रहा है और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को लाखों रुपए का रोज़ चूना लग रहा है लेकिन चंद क़दम दूर प्राईवेट अड्डा सुचारू रूप से चालू है। जब कार्य शुरु हुआ तो किसी प्रकार से शायद आंकलन नहीं हुआ जिससे यात्रियों एवं बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। क्योंकि जब नगर था तब दशा खराब थी लेकिन जब से नगर निगम वना तब से दुर्दशा और हो गई है बहीं रोड़वेज से इधर उधर सरकारी बसें खड़ी होतीं है पुलिस प्रशासन इतना सख्ती दिखाता है कि चालक,परिचालक बसें लेकर भागते हैं साथ ही यात्री भी भयभीत होकर भागते हैं जिसमें कोई हादसा भी हो सकता है। बहीं प्राईवेट अड्डा पुलिस विभाग से लेकर किसी अधिकारी को दिखाई नहीं देता है । बहीं नेताओं को भी जनमानस की समस्या दिखाई नहीं देती है। बहीं इमली रोड पर दुकानदार कब्जा किए हुए हैं और करें भी क्यों नहीं क्या ठेका नहीं देते जबकि इमली रोड मिलेट्री का मुख्य मार्ग है लेकिन कैन्ट क्षेत्र होते हुए भी जबरदस्त कब्जा दिखाई देता है। अब सारे मामले की जांच जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह निष्पक्ष होकर विना डरे विना सहमें स्वयं करें तभी सच सामने आएगा और जनता जनार्दन की समस्या का निदान हो पायेगा।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
तीन तरफ पानी, फिर भी चोरों ने खोज लिया रास्ता; घर से मोबाइल-नकदी पार हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया गांव में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक तरीके से एक आबाद मकान को निशाना बना लिया। परिवार के लोग घर में मौजूद थे, इसके बावजूद चोर किसी तरह अंदर दाखिल हो गए और चार मोबाइल फोन के साथ करीब पांच हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।मकान मालिक के अनुसार, घर के आसपास तीन तरफ पानी भरा हुआ था। इसके बावजूद चोरों ने रास्ता निकालने के लिए पास में लगे ईंटों के चट्टे का सहारा लिया। कुछ ईंटों को व्यवस्थित करने के साथ लकड़ी की बल्ली का इस्तेमाल कर वे मकान की ऊंचाई तक पहुंचे और घर में प्रवेश कर गए। *कुर्ते में रखी लगभग पांच हजार रुपये की रकम भी चोरों के हाथ लग गई* परिजनों के मुताबिक, चोरों ने बेहद सावधानी से सामान खंगाला। चार्जिंग में लगा एक मोबाइल, कूलर के ऊपर रखा दूसरा मोबाइल और बेड पर रखा एक अन्य मोबाइल समेत कुल चार फोन चोरी कर लिए गए। इसके अलावा एक कुर्ते में रखी लगभग पांच हजार रुपये की रकम भी चोरों के हाथ लग गई।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसी रास्ते से निकल गए, जिस रास्ते से उन्होंने मकान में प्रवेश किया था। आसपास एक बंद मकान के बाहर भी चढ़ने और उतरने के निशान बताए जा रहे हैं। मकान लंबे समय से बंद होने के कारण फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वहां से कोई सामान चोरी हुआ है या नहीं।एक ही इलाके में संदिग्ध गतिविधि सामने आने के बाद ग्रामीणों ने रात की पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं। अब पुलिस की जांच पर नजर है और ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
🚨 मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: मां और दो बेटियों की मौत, पिता का पैर कटा मैनपुरी। बेवर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के करीब 4:15 बजे नेशनल हाईवे-34 पर कपिल मुनि आश्रम के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को पीछे से रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक कंटेनर में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में मां और उसकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका एक पैर कट गया। मिली जानकारी के अनुसार, कछपुरा गांव निवासी बॉबी (32) कलेक्ट्रेट में संविदा कर्मचारी हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी सुमन (30), चार वर्षीय बेटी प्रियांशी और एक वर्षीय बेटी लाली के साथ ससुराल में श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे परिवार बाइक से घर लौट रहा था। पीछे से कंटेनर ने मारी टक्कर करीब 15 मिनट बाद कपिल मुनि आश्रम के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक कंटेनर के पिछले हिस्से में फंस गई। मां सुमन और चार वर्षीय प्रियांशी करीब 500 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक वर्षीय लाली भी कंटेनर के पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक चला रहे बॉबी का एक पैर कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन किलोमीटर बाद कंटेनर में लगी आग हादसे के बाद कंटेनर बाइक को घसीटते हुए करीब तीन किलोमीटर आगे तक ले गया। इसी दौरान कंटेनर में फंसी बाइक में आग लग गई। आग की लपटें कंटेनर के टायरों तक पहुंच गईं और कंटेनर भी जलने लगा। आग देखकर चालक कंटेनर रोककर भागने लगा, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हादसे में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि कंटेनर में लदा स्पोर्ट्स शूज का सामान भी जल गया। पुलिस ने मृत मां और दोनों बेटियों के क्षत-विक्षत शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल बॉबी को सीएचसी बेवर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। ⚠️ हादसे की भयावहता ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर दिया।
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026
नशे के अवैध कारोबार में कैमूर की महिलाओं की बढ़ रही है भागीदारी, शराब से गांजा तस्करी में कई गिरफ्तार कैमूर जिले में नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में अब महिलाओं की संलिप्तता भी सामने आने लगी है. हाल के दिनों में शराब से लेकर गांजा तस्करी तक के मामलों में महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने महिला संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर बढ़ा दी है. पहले ऐसे मामलों में मुख्य रूप से पुरुषों की गिरफ्तारी सामने आती थी, लेकिन जिले में लगातार सामने आ रहे मामलों ने पुलिस की जांच का दायरा महिलाओं तक भी पहुंचा दिया है. पिछले माह सोनहन थाना क्षेत्र में एक महिला को शराब के साथ पकड़ा गया था. इसके बाद सोमवार को मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर गांव की एक महिला को भी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, सोमवार को ही कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 13 किलोग्राम गांजा के साथ एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया. गांजा की इतनी बड़ी खेप के साथ महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस मामले को लेकर भी जांच कर रही है. कुदरा में गांजा के साथ गिरफ्तार महिला मोहनिया में शराब के साथ गिरफ्तार महिला रेलवे क्षेत्र में भी सामने आया महिलाओं का कनेक्शन नशे की तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता का मामला रेलवे क्षेत्र में भी सामने आ चुका है. पिछले माह भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने नौ महिलाओं को शराब के साथ पकड़ा था. एक साथ इतनी संख्या में महिलाओं की शराब के साथ गिरफ्तारी के बाद रेलवे मार्ग से शराब की तस्करी में महिलाओं के इस्तेमाल को लेकर भी पुलिस की नजर गयी. कैमूर में सामने आये इन मामलों के बाद पुलिस अब शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में केवल पुरुष संदिग्धों पर ही निर्भर नहीं है. महिला संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस की कार्रवाई में कभी शराब तो कभी गांजा के साथ महिलाओं के पकड़े जाने से यह पहलू जांच का हिस्सा बन गया है. तस्करी में महिलाओं की क्या भूमिका, जांच जारी पुलिस के सामने यह भी जांच का विषय है कि महिलाओं की भूमिका नशे के इस अवैध कारोबार में किस तरह की है. क्या महिलाएं खुद इस कारोबार में शामिल हैं या तस्करी से जुड़े गिरोह उन्हें एक जगह से दूसरी जगह सामान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, इसकी जानकारी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद सामने आ सकती है. लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क की जांच में महिला संदिग्धों पर भी पुलिस का फोकस बढ़ गया है. शराब और गांजा तस्करी के मामलों में महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद उनके संपर्क और भूमिका की जांच करना भी पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हो गया है. क्या कहते हैं मोहनिया थानाध्यक्ष मोहनिया थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नशे के कारोबार में महिलाओं की संलिप्तता के मामले सामने आ रहे हैं. इसे देखते हुए पुलिस ऐसी महिलाओं पर विशेष नजर रख रही है.
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2026