पाली: पाली स्थित गल्ला मंडी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर बारदाना के अभाव में ठप रही गेहूं की खरीद
Pali, Lalitpur | Apr 13, 2026 पाली स्थित गल्ला मंडी में संचालित हो रहे सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर सोमवार को शाम करीब 5:00 बजे तक बारदाना के अभाव में किसानों के गेहूं की खरीद पूर्ण रूप से ठप रही। जिसके चलते स्थानीय किसान परेशान नजर आए। उन्होंने उक्त मामले में उच्चाधिकारियों से उचित कार्यवाही सुनिश्चित कर, गेहूं की खरीद हेतु बारदाना उपलब्ध कराने की मांग की है।